ओडिशा राजा ओद् ने बसाया व अपने नाम पर ओड्वंश
ओड़िशा का इतिहास
प्राचीन इतिहास
ओडिशा राजा ओद् ने बसाया व अपने नाम पर ओड्वंश
च्लाया जौ भागीरथवंश थे
२६१ ई. पू.
ओडिशा का धुंधला भूत बौद्ध कलिंग पर अशोक महान की
चढ़ाई बताता है। अशोक मगध का शक्तिशाली सम्राट
था। दस लाख से अधिक लोग मारे गये, पंद्रह लाख से
अधिक बंदी हुए और इतने ही लोग युद्ध के बाद में मृत्यु को
प्राप्त हुए। इस महान हत्या काण्ड ने अशोक को ऐसा
विचलित किया, कि उसने भविष्य में कदापि कोई युद्ध
ना करने का निर्णय लिया। उसने अहिंसा की राह पर
चलना आरम्भ किया, एवं बौद्ध धर्म अपनाया। बौद्ध धर्म
उसके राज्य में बहुत फैला और राज्य भर में फैल गया।
२३२ ई. पू.
अशोक की मृत्यु। मौर्य वंश १८५ ई.पू. तक चला।
प्रथम शताब्दी ई. पू.
कलिंग मौर्य शासन से निकल गया। वहां चेदि वंश के प्रथम
राजा महामेघवाहन ने आरम्भिक प्रथम शताब्दी में राज्य
किया।
४९ ई. पू.
तृतीय चेदी राजा खारवेल आसीन हुआ और उसने अत्यधिक
सैन्य गतिविधियां आरम्भ कीं। उसकी शक्ति की
महानता भारत के पूर्व से पश्चिमी छोर तक फैली। उत्तर में
मथुरा से दक्षिण]] में पांड्या वंश के राज तक। उसके राज्य में बौद्ध धर्म ओर
जैन धर्म फला-फूला।
द्वितीय शताब्दी
आरम्भिक द्वितीय शताब्दी में, सातवाहन राजा
गौतमीपुत्र सातकर्नी ने पश्चिम में नासिक से अधिकार
कर लिया। यह अधिकरण यज्ञश्री सातकर्नी ( १७४-२०२ ई )
तक चला।
तृतीय शताब्दी
यज्ञश्री सातकर्नी की मृत्यु के बाद कलिंग का इतिहास
कुछ समय तक अंधकारमय है। कुछ गौण वंश, जैसे उत्तर भारत के
कुशाण वंश ने कुछ राज्य किया। विदेशी इंडो-साय्थियन
मुरुण्ड, फिर नागा लोगों ने इस धरती पर शासन किया,
जबतक कि समुद्रगुप्त ने अपनी दक्षिणा भारतीय
अभियान आरम्भ नहीं किये।
३५० ई.
मगध सम्राट समुद्रगुप्त ने दक्षिणावर्ती अभियान किये
और कलिंग के भागों को अधिकृत किया। यह दावे कुछ शक
के घेरे में आते हैं। ब्राह्मणवाद ने अपनी जड़े फिर मजबूत
करनी आरम्भ कीं।
३५०-४९८ ई.
समुद्रगुप्त के आक्रमण के तुरंत बाद ही एक नयी शक्ति
माठर वंश उठी। उन्होंने पारळाखेमुंडी से आक्रमण करने शुरु
किये। इन्होंने कलिंग पर ४९८]] ई. === तक राज्य किया। इस
राज्य में कलिंग की समृद्धि खूब पनपी, जो कि उनके बढ़्ते
व्यापार, इत्यादि के कारण था। ब्राह्मणवाद पक्का हो
गया था।
५०० ई.
पूर्वी गंग वंश का राज्य आरम्भ हो गया।
छठी – सातवीं शताब्दी
ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में एक नया वंश शैलोद्भव वंश
उठना आरम्भ हुआ। इनका प्रभाव उत्तर में महानदी से लेकर
दक्षिण में महेंद्रगिरि तक था। शैलोद्भव राज्य में यहां का
सुदूर व्यापार खूब पनपा, खासकर इनके सुवर्णद्वीप
(वर्तमान म्यांमार ), से राजनयिक सम्बंधों के कारण।
६२१ ई.
उत्तर भारतीय स्थानेश्वर (वर्तमान हरियाणा में) के
सम्राट हर्षवर्धन ने उत्कल पर आक्रमण कर, छिलका झील
तक अधिकरण किया। बौद्ध धर्म बढ़्ने लगा।
६३० ई.
ह्वेन त्सांग ने ओडिशा की यात्रा की।
६४७ ई.
अंतिम घोषित सम्राट हर्षवर्धन की मृत्यु।
भूआम काल आरम्भ उन्मत्त सिंह बनाम शिवाकरदेव के
शैलोद्भव राज्य पर आक्रमण से। भुआमाओं ने बौद्ध धर्म को
आश्रय दिया। इस वंश के कुछ महिला शासक भी रहे, जैसे
त्रिभुवन महादेवी एवं दंडी महादेवी]]। इस राज्य के साथ
साथ ही कुछ स्वतंत्र राज्य क्षेत्र भी उपजे, जिन्हें मण्डल
कहा गया।
मध्यकालीन इतिहास
९३१ ई
सोमवंशी आक्रमण १११०]] ई. पू. तक चले। सोमवंशीयों के
काल में मंदिर स्थापत्य कला खूब पनपी, जिसका केन्द्र
भुवनेश्वर रहा। सोमवंशी राजा महाशिवगुप्त ययाति
द्वितीय गद्दी पर बैठा, जिसके साथ ही ओडिआ
इतिहास का सर्वाधिक उज्ज्वल काल आरम्भ हुआ। उसने
कलिंग , कंगोद, [[उत्कल एवं कोशल को खारवेळ के प्रकार
ही संयुक्त किया। मान्यता अनुसार, उसने पुरी में भगवान बुद्ध
जगन्नाथ के अढ़तीस (३८) मंदिर बनवाये। उसने भुवनेश्वर के
प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर की भी नींव रखवायी।
१०३८ ई.
पांचवी शताब्दी के अंत तक जो गंग वंश हल्का पड़ने लगा
था, वह वज्रहस्त पंचम के साथ फिर उठा, जिसने सोमवंशी
शासक कामदेव को हराकर कलिंग पर गंग वंश का वर्चस्व
पुनर्स्थापित किया।
१०५० ई.
गंग वंश के राजा चोडगंग देव गद्दी पर बैठे।
१११२ ई.
चोडगंग देव ने उत्कल पर आक्रमण किया और अधिकृत
किया। राजा जगन्नाथ मंदिर,
पुरी बनवाता है।
११४७ ई.
चोडगंग देव का देहावसान हुआ। उसके बाद पंद्रह राजाओं
ने गंग वंश चलाया।
१२११ ई.
अनंग भीम देव तृतीय ने गद्दी संभाली। उस ही ने जगन्नाथ
मंदिर, पुरी का निर्माण कार्य सम्पन्न कराया था।
राजा अनंग ने ही एक नयी नगरी अभिनव बाराणसी
कटक (वर्तमान कटक) को बसाया। यह महानदी से
काठजोड़ी नदी के संगम पर था।
१२३८ ई.
अनंग भीम देव तृतीय की मृत्यु। उसके पुत्र नृसिंह देव ने गद्दी
संभाली। उस ही ने कोणार्क का प्रसिद्ध बौद्ध सूर्य मंदिर
बनवाया।
१२४४ ई.
नृसिंह देव ने अंग देश पर आक्रमण किया।
१३६१ ई.
सुलतान फिरोज़ शाह तुगलक ने गंग राज्य पर हमला किया
और वाराणसी कटक को अधिकृत किया।
१५६७ ई.
बंगाल के सुलतान, सुलेमान कर्रानी ने ओडिशा पर हमला
बोला।
१५६८ ई.
सारंगगढ़ के सामंत, रामचंद्र भंज, ने विद्रोह कर, स्वयं को
राजा घोषित किया। मुकुंद देव की रामचंद्र भंज से युद्ध में
मृत्यु हुई। सुलेमान कर्रानी के पुत्र, बयाज़िद से हार होने
पर भंज की भी मृत्यु। उसकी मृत्यु के साथ ही ओडिशा पर
अफग़ान शासन आरम्भ हुआ।
१५९०-१५९५
तत्काली अफगान शासक के मुगल अधीनता अस्वीकार
करने पर, ओडिशा मुगल और अफगान युद्ध स्थली बना। यह
अभियान १५९५ तक चला और अन्ततः मुगलों ने अफगानों
का शसन समाप्त किया।
१५९२-१७५१ ई.
अकबर के राजपूत जनरल, राजा मानसिंह के आगमन के साथ
ही, ओडिशा में मुगल साम्राज्य का अधिपत्य हुआ। अकबर
के आदेशानुसार, ओडिशा को पांच सरकारों में बांटा
गया: जलेश्वर (मेदिनीपुर सहित), भद्रक , कटक, चिक खोल,
एवं राजा महेन्द्री जनपद (राजाहमुन्द्री | इस प्रकार
ओडिशा बंगा सूबे के अन्तर्गत मुगल साम्राज्य का भाग
बना। इसी काल में व्यापारियों ने सुदूर व्यापार बढ़ाये
और यूरोपीय व्यापारियों को आकर्षित किया।
पुर्तगालियों, फ्रांसीसियों, डच एवं अंग्रेज़ों ने ओडिशा
की अन्तर्राष्ट्रीय बाज़ारों में, आर्थिक सामर्थ्य को
पहचाना।
१६०७ ई
अकबर के पुत्र एवं उत्तराधिकारी जहांगीर के शासन काल
में, ओडिशा को प्रांतों में बांटा गया, जिसकी
राजधानी कटक रही और इसका एक सूबेदार नियुक्त
किया गया।
१६७० ई.
कवि सम्राट उपेन्द्रनाथ भंज, १६७० में पैदा हुए।
१७२८ ई.
हैदराबाद के निजाम ने गंजाम एवं चिकाकोल
( श्रीककुलम) पर अधिकार किया, एवं स्वयं को उत्तरी
सरकार घोषित किया।
आधुनिक काल
१७५१ – १८०३ ई.
ओडिशा का मराठा प्रशासन आरम्भ हुआ, जिसमें रघुजी
भोंसले प्रथम, क्षेत्रीय अध्यक्ष बने। मराठा राज, १८०३ तक
चला, जब ब्रिटिश सेना ने उसपर अधिकार किया।
मराठा राज्य ओडिशा के लिये अत्यधिक दुःखदायी
रहा, जिसमें कुप्रशासन, अराजकता, अव्यवस्था, हिंसा,
इत्यादि छायी रही। मराठा राज में धर्म एवं धार्मिक
संस्थानों को लाभ हुआ, जिससे ओडिशा तीर्थ तथा
पर्यटन का आकर्षण बना। ओडिआ साहित्य ने भी काफी
उत्थान किया।
१६३३
ईस्ट इंडिया कम्पनी ने हरिहरपुर एवं बालेश्वर में व्यापार
केन्द्र बनाये।
१७५७ – १७६४
१७५७ में प्लासी के युद्ध उपरांत, एवं १७६४ में बक्सर के
युद्धोपरांत ब्रिटिश साम्राज्य ने अधिक भारतीय क्षेत्र
अधिकृत करने का अभियान चलाया। ओडिशा बंगाल के
पड़ोसी होने से, इस योजना से तुरन्त प्रभावित हुआ।
१८०३ ई.
कर्नल हर्कोर्ट के अधीन, ब्रिटिश सेना ने दक्षिण में
गंजाम से कूच आरम्भ किया और मुगलबन्दी जिले कटक,
पुरी , बालेश्वर और अन्ततः सम्पूर्ण ओडिशा पर अधिकार
किया। ओडिआ में छपी प्रथम पुस्तक “न्यू टेस्टामेण्ट”
सीरमपोर बाप्टिस्ट मुद्रणालय से प्रकाशित हुई।
१८१८ ई.
बक्शि जगबन्धु बिद्याधर के नेतृत्व में, खोर्द्धा के पिकास
(पाइक) ब्रिटिश शासन के विरोध में उठे, जिसे प्रसिद्ध
१८१७ का पिकास विद्रोह (पाइक बिद्रोह) कहा गया
है। यह मूलतः भूमि अधिग्रहण के गलत प्रयासों के विरुद्ध
था, जो कि ब्रिटिश राज द्वारा चलाया जा रहा था।
१८२२ ई.
ओडिशा में ईसाई मिश्नरियां आयीं।
१८३७ ई.
मिश्नरियों ने कटक मिशन प्रेस की स्थापना की।
१८३९ ई.
फारसी भाषा के स्थान पर ओडिआ को दरबार की
भाषा घोषित किया गया।
१८४३ ई.
फकीर मोहन सेनापति का जन्म।
१८४८ ई.
कुलब्रुद्ध मधुसूदन दास का जन्म।
१८४९ ई.
मिश्नरियों ने प्रथम ओडिआ पत्रिका, ज्ञानारुण
निकाली।
१८५३ ई.
भक्तकवि मधुसूदन राव जन्में।
१८५५
सन्त कवि भीम भोई प्रकट हुए। सम्बलपुर, पुरी के चाखी
खूंटिया, पोदाहट के अर्जुन सिंह ने सिपाहियों के संग
देशव्यापी सिपाही विद्रोह किया।
१८६५
१८६५ में शासन की असफलता से, सामान्य फसल बर्बाद हुई
और ओडिशा में भयंकर दुर्भिक्ष (नअंक दुर्भिक्ष) पड़ा,
जिसमें वहां के लगभग दस लाख लोग मरे गये। भारी
लापरवाही, प्रशासन का दुर्व्यवहार, संचार की कमी और
अपर्याप्त ध्यान से ओडिशा के हरेक तीन में से एक वासी
मृत्यु को प्राप्त हुआ। प्रांत के लोगों के पहल करने से,
ओडिशा की दूसरी प्रेस, कटक प्रिंटिंग प्रेस स्थापित हुई।
यहां से प्रथम समाचार पत्र उत्कल दीपिका प्रकाशित
हुआ। १८६६
१८६६-१९००
उन्नीसवी शताब्दी के अंतिम दौर में, लोगों में नयी
जागरुकता आने लगी थॊ। आधुनिक शिक्षा का उत्थान,
मध्यम-वर्गीय समाज की बुद्धिमता, प्रेस का आगमन, कई
सप्ताहिक, एवं अन्य आवधिक समाचार-पत्रों का मुद्रण, व
अन्य कई बुद्दिजीवियों द्वारा मुद्रित सामग्री का
प्रचार, जैसे फकिर मोहन सेनापति, राधानाथ रथ,
सामजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में
बढ़ोत्तरी व कई समूहों, जैसे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
की स्थापना से सभी ओडिआ क्षेत्र एक प्रशासन से जुड़ने
लगे।
स्वतंत्रता के बाद
स्वतंत्रता के बाद
१९५०
स्वतंत्रता एवं गणतंत्रता आने से ओडिशा के, व कई पड़ोसी
रजवाड़ों को अपनी सार्वभौमिकता छोड़नी पड़ी। इन
रजवाड़ों व अन्य प्रांतीय गवर्नर शासित प्रेसीडेंसियों के
विलयन से 19 अगस्त , 1949 को नये ओडिशा राज्य का
गठन हुआ, जो कि अपने पूर्व रूप से दुगुना था।
१९५०-१९५६
स्वतंत्रता उपरांत दूसरी बार मंत्रीमण्डल का गठन नबकृष्ण
चौधुरी के नेतृत्व में हुआ। १९५६ में ओडिशा माध्यमिक
शिक्षा बोर्ड का गठन हुआ।
१९५६-१९५९
स्वतंत्रता उपरांत तीसरी बार मंत्रीमण्डल का गठन
डॉ॰एच.के.महताब के नेतृत्व में हुआ। ओडिशा साहित्य
अकादमी की स्थापना हुई। हीराकुद बांध पूर्ण हुआ।
राउरकेला इस्पात संयंत्र की स्थापना हुई।
१९५९ – १९६१
ओडिशा राज्य विद्युत परिषद का गठन हुआ।
१९६१-१९६३
कांग्रेस की पांचवी विधान-सभा चुनावों मे जीत के साथ
ही बीजु पटनायक की मुख्य-मंत्रीत्व पर स्थिति। श्री
पटनायक ने कई औद्योगिक परियोजनाएं आरंभ कीं। इनमें से
महत्वतम परियोजनाएं थीं पारादीप पत्तन एवं एक्स्प्रेस
हाइवे, जिससे पारादीप पोर्ट खनन क्षेत्रों से जुड़ पाया।
इनके अलावा बालीमेला, तालचेर परियोजनाएं,
सुनाबेडा में मिग विमान की निर्माणी भी अति
महत्वपूर्ण परियोजनाएं थीं।
१९६३-१९६५
छठी विधान-सभा के मंत्रीमण्डल में कांग्रेस ने बीरेन
मित्र को मुख्य मंत्री बनाया।
१९६५-१९६७
सातवीं विधान-सभा के मंत्रीमण्डल में कांग्रेस ने
सदाशिव त्रिपाठी को मुख्य मंत्री बनाया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें