#
अयोध्या के सूर्यवंशी-नरेशों की गौरवशाली परम्परा में 130वें शासक महाराज सुमित्र थे। महाराज सुमित्र की 57वीं एवं अयोध्या के प्रथम सम्राट् वैवस्वत मनु की 186वीं पीढ़ी में महाराज शंखदेव पैदा हुए। महाराज शंखदेव के ज्येष्ठ पुत्र महाराज अजबाहुदेव पिता के पश्चात् राज्य के उत्तराधिकारी हुए और कनिष्ठ पुत्र महाराज दीर्घबाहुदेव के पुत्र महाराज बृजभानुदेव उपाख्य वसिष्ठसेन ने 332 ई. पू. में अयोध्या के सुदूर उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में अचिरावती नदी के अंचल में रुद्रपुर नामक राज्य की स्थापना करने के साथ ही 'श्रीनेत' पदवी धारण की। इस सम्बन्ध एक प्राचीन श्लोक प्रचलित है-
तस्य पुत्रो दयासिन्धु बृजभानुः प्रतापवान्।
श्रीनेत पदवीकेन लब्धा भुमिरनुत्तमा।।
इस ऐतिहासिक सन्दर्भ का उल्लेख करते हुए महामहिमोपाध्याय डॉ. हीरालाल पाण्डेय लिखते हैं-
अयोध्याया नृपः ख्यातः सुमित्र इति नामभाक्।
पौरुषे सप्तपञ्चासे शङ्खदेवो नृपोभवत्।।
शङ्खदेवस्य पुत्रौ द्वौ विख्यातौ क्षितिमण्डले।
अजबाहुः नृपः श्रेष्ठ दीर्घबाहुः प्रतापवान्।।
दीर्घबाहुः सुतः श्रीमान् बृजभानुः नृपोत्तमः।
स एव हि वसिष्ठोऽपि प्रख्यां विन्दति भारते।।
येन रुद्रपुरं नाम राज्यं संस्थापितं महत्।
श्रीनेत पदवीकेन वंशो विस्तारतां गतः।।
'श्रीनेत' पदवी की व्याख्या करते हुए डॉ. राजबली पाण्डेय लिखते हैं- 'श्रीनेत विरुद (उपाधि) की व्याख्या दो प्रकार से हो सकती है : (1) श्री + न + इति = श्रीनेति (अपभ्रंश श्रीनेत) अर्थात् वह क्षत्रिय वंश, जिसकी श्री (समृद्धि और यश) का अन्त न हो और (2) श्री + नेतृ = श्रीनेतृ अर्थात् शोभायमान नेता अथवा सुन्दर और कुशल नेतृत्व करनेवाला क्षत्रिय वंश।'[1] श्रीनेत पदवी धारण करनेवाले महाराज बृजभानुदेव के वंशज कालान्तर में श्रीनेत क्षत्रिय के नाम से विख्यात हुए।
महाराज बृजभानुदेव उपाख्य वसिष्ठसेन द्वारा स्थापित रुद्रपुर राज्य कालान्तर में तीन भागों में विभक्त होकर सतासी, उनवल और बाँसी के नाम से प्रसिद्ध हुआ। वर्तमान में बाँसी का श्रीनेत राजवंश सर्वाधिक उन्नतिशील है। रुद्रपुर से बाँसी तक की राजावली[2] निम्नांकित है-
130. महाराज सुमित्र 1707-1634 ई. पू. 131. महाराज वज्रनाभ (द्वितीय) 1634-1610 ई. पू. 132. महाराज महारथी 1610-1587 ई.पू. 133. महाराज अतिरथी 1587-1564 ई. पू. 134. महाराज अचलसेन 1564-1541 ई. पू 135. महाराज कनकसेन (प्रथम) 1541-1518 ई.पू. 136. महाराज महासेन (प्रथम) 1518-1495 ई. पू. 137. महाराज अंगसेन 1495-1472 ई. पू.
138. महाराज विजयसेन (प्रथम) 1472-1449 ई. पू. 139. महाराज अजयसेन (प्रथम) 1449-1426 ई. पू. 140. महाराज अभंगसेन 1426-1403 ई.पू. 141. महाराज मद्रसेन 1403-1380 ई. पू. 142. महाराज सिंहरथ 1380-1357 ई. पू. 143. महाराज जीतशत्रुसेन 1357-1334 ई. पू. 144. महाराज हंससेन 1334-1311 ई. पू. 145. महाराज चन्द्रसेन 1311-1288 ई. पू. 146. महाराज सुधामसेन 1288-1265 ई. पू. 147. महाराज सुहिलसेन 1265-1245 ई. पू. 148. महाराज विक्रमसेन 1245-1225 ई. पू. 149. महाराज अंचलसेन 1225-1205 ई. पू. 150. महाराज महाभयसेन। 1205-1185 ई. पू. 151. महाराज महामदसेन 1185-1165 ई. पू. 152. महाराज इन्द्रसेन 1165-1145 ई. पू. 153. महाराज कृष्णसेन 1145-1125 ई. पू. 154. महाराज बलभद्रसेन 1125-1105 ई. पू. 155. महाराज देवदत्तसेन 1105-1084 ई. पू. 156. महाराज श्रीदत्तसेन 1084-1063 ई. पू. 157. महाराज विजयदत्तसेन 1063-1043 ई. पू. 158. महाराज सूत्रसेन 1043-1023 ई. पू. 159. महाराज सूर्यसेन 1023-1002 ई. पू. 160. महाराज वीरचक्रसेन 1002-980 ई. पू. 161. महाराज देवचक्रसेन 980-956 ई. पू. 162. महाराज सिंहभोज 956-933 ई. पू. 163. महाराज कर्मदेव 933-910 ई. पू. 164. महाराज श्रीदेव 910-887 ई. पू. 165. महाराज हरिदेव 887-865 ई. पू. 166. महाराज नरपाल 865-842 ई. पू. 167. महाराज सूर्यपाल 842-818 ई. पू. 168. महाराज रामभोज 818-794 ई. पू. 169. महाराज सुभयचक्र 794-745 ई. पू. 170. महाराज पृथ्वीदेव 745-720 ई. पू. 171. महाराज रामदेव 720-696 ई. पू. 172. महाराज जगदेव 6 96-672 ई. पू. 173. महाराज जयदेव 672-650 ई. पू. 174. महाराज भानदेव 650-630 ई. पू. 175. महाराज गणराज 630-610 ई. पू. 176. महाराज तीर्थराज 610-590 ई. पू. 177. महाराज गृहराज 590-570 ई. पू. 178. महाराज भानुदेव 570-549 ई. पू. 179. महाराज सोमदेव 549-528 ई. पू. 180. महाराज आम्रराज 528-507 ई. पू. 181. महाराज नैभंगदेव 507-486 ई. पू. 182. महाराज भीमदेव 486-463 ई. पू. 183. महाराज छत्रदेव 463-441 ई. पू. 184. महाराज जगदेव 441-419 ई. पू. 185. महाराज चक्रदेव 419-394 ई. पू. 186. महाराज शंखदेव 394-371 ई. पू. 187. महाराज अजबाहु 371-346 ई. पू.
187. महाराज दीर्घबाहुदेव 360-332 ई. पू.
188. महाराज बृजभानुदेव (वसिष्ठसेन) 332-312 ई. पू.
189. महाराज हरनाथदेव 312-293 ई. पू.
190. महाराज योषदेव 293-273 ई. पू.
191. महाराज धर्मशीलदेव 273-255 ई. पू.
192. महाराज सुन्दरलालदेव 255-235 ई. पू.
193. महाराज अग्निवर्णदेव 235-216 ई. पू.
194. महाराज महावर्णदेव 216-198 ई. पू.
195. महाराज वीरपुरुषदेव 198-180 ई. पू.
196. महाराज देवजित्देव 180-162 ई. पू.
197. महाराज बालर्षिदेव 162-144 ई. पू.
198. महाराज महिपालदेव 144-125 ई. पू.
199. महाराज भद्ररणदेव 125-105 ई. पू.
200. महाराज भानुदेव 105-85 ई. पू.
201. महाराज विष्णुदेव 85-67 ई. पू.
202. महाराज परुषदेव 67-49 ई. पू.
203. महाराज वनदेव 49-31 ई. पू.
204. महाराज प्रकटदेव 31-13 ई. पू.
205. महाराज शिववर्तदेव 13 ई. पू.-05 ई.
206. महाराज वानदेव 05-23 ई.
207. महाराज स्वर्णचित्रदेव 23-42 ई.
208. महाराज मर्दराजदेव 42-62 ई.
209. महाराज कृतदेव 62-81 ई.
210. महाराज रणजीतदेव 81-100 ई.
211. महाराज शतयुद्धदेव 100-119 ई.
212. महाराज शकुनदेव 119-138 ई.
213. महाराज अमरजीतदेव 138-158 ई.
214. महाराज बृजभानुदेव द्वितीय 158-178 ई.
215. महाराज सत्यदेव 178-198 ई.
216. महाराज देवमणिदेव 198-218 ई.
217. महाराज रामदेव 218-236 ई.
218. महाराज सुखमणिदेव 236-254 ई.
219. महाराज महामणिदेव 254-274 ई.
220. महाराज विजयदेव 274-294 ई.
221. महाराज कर्णमणिदेव 294-314 ई.
222. महाराज सिद्धमणिदेव 314-334 ई.
223. महाराज कृष्णमणिदेव 334-356 ई.
224. महाराज मणिदीपदेव 356-379 ई.
225. महाराज अग्रसेनदेव 379-399 ई.
226. महाराज सुखवृत्तदेव 399-419 ई.
227. महाराज कृपिलदेव 419-439 ई.
228. महाराज देवमणि 439-456 ई.
229. महाराज यशमणिदेव 456-479 ई.
230. महाराज शैलमणिदेव 479-499 ई.
231. महाराज सावन्तदेव 499-519 ई.
232. महाराज सर्वदेव 519-539 ई.
233. महाराज गंगदेव 539-562 ई.
234. महाराज महिमददेव 562-585 ई.
235. महाराज राजदेव 585-608 ई.
236. महाराज जयदेव 608-631 ई.
237. महाराज श्यामदेव 631-656 ई.
238. महाराज लवंगदेव 656-685 ई.
239. महाराज महिलोचन सिंह 685-710 ई.
240. महाराज कामदेव सिंह 710-730 ई.
241. महाराज मान सिंह प्रथम 730-750 ई.
242. महाराज धीर सिंह 750-768 ई.
243. महाराज विजयपाल सिंह 768-788 ई.
244. महाराज हमीर सिंह 788-808 ई.
245. महाराज प्रेम सिंह 808-828 ई.
246. महाराज मधुवर्ण सिंह 828-847 ई.
247. महाराज बिन्दुपाल सिंह 847-865 ई.
248. महाराज मान सिंह द्वितीय 865-883 ई.
249. महाराज बालपति सिंह 883-901 ई.
250. महाराज भद्र सिंह प्रथम 901-921 ई.
251. महाराज उदितवर्ण सिंह 921-941 ई.
252. महाराज राम सिंह 941-961 ई.
253. महाराज भद्र सिंह द्वितीय 961-979 ई.
254. महाराज मान सिंह तृतीय 979-998 ई.
255. महाराज कान्ध सिंह 998-1018 ई.
256. महाराज चतुर्भुज सिंह 1018-1038 ई.
257. महाराज भोज सिंह 1038-1058 ई.
258. महाराज भगवन्त सिंह प्रथम 1058-1076 ई.
259. राजा जय सिंह प्रथम 1076-1094 ई.
260. राजा प्रताप सिंह 1094-1114 ई.
261. राजा महिपति सिंह प्रथम 1114-1134 ई.
262. राजा भगवन्त सिंह द्वितीय 1134-1153 ई.
263. राजा मकरन्द सिंह 1153-1172 ई.
264. राजा मूरत सिंह 1172-1192 ई.
265. राजा सूरत सिंह 1192-1210 ई.
266. राजा मदन सिंह 1210-1225 ई.
267. राजा आनन्द सिंह 1225-1240 ई.
268. राजा अनन्त सिंह 1240-1255 ई.
269. राजा गोपाल सिंह 1255-1270 ई.
270. राजा वसन्त सिंह 1270-1285 ई.
271. राजा देव सिंह 1285-1300 ई.
272. राजा उदित सिंह 1300-1318 ई.
273. राजा अमर सिंह 1318-1333 ई.
274. राजा विक्रम सिंह 1333-1348 ई.
275. राजा महिपति सिंह द्वितीय 1348-1364 ई.
276. राजा उदय सिंह 1364-1382 ई.
277. राजा जय सिंह द्वितीय 1382-1400 ई.
278. राजा चन्द्रवर्ण सिंह 1400-1415 ई.
279. राजा लक्ष्मण सिंह 1415-1430 ई.
280. राजा राय सिंह 1430-1446 ई.
281. राजा अनुस्वार सिंह 1446-1456 ई.
282. राजा राघव सिंह 1456-1461 ई.
283. राजा माधव सिंह 1461-1471 ई.
284. राजा वंशदेव सिंह 1471-1484 ई.
285. राजा रतनसेन प्रथम 1484-1514 ई.
286. राजा तेज सिंह प्रथम 1514-1560 ई.
287. राजा संग्राम सिंह 1560-1583 ई.
288. राजा शक्ति सिंह 1583-1611 ई.
289. राजा रामप्रताप सिंह 1611-1649 ई.
290. राजा गजेन्द्र सिंह 1649-1678 ई.
291. राजा राम सिंह द्वितीय 1678-1716 ई.
292. राजा माधव सिंह द्वितीय 1716-1732 ई.
293. राजा तेज सिंह द्वितीय 1732-1743 ई.
294. राजा रणजीत सिंह 1743-1748 ई.
295. राजा बहादुर सिंह 1748-1777 ई.
296. राजा सर्वजीत सिंह 1777-1808 ई.
297. रानी रणजीत कुँवरि 1808-1813 ई.
298. राजा श्रीप्रकाश सिंह 1813-1840 ई.
299. राजा महिपति सिंह तृतीय 1840-1863 ई.
300. राजा बहादुर महेन्द्र सिंह 1863-1868 ई.
301. राजा बहादुर राम सिंह तृतीय 1868-1913 ई.
302. राजा बहादुर रतनसेन सिंह तृतीय 1913-1918 ई.
303. राजा बहादुर पशुपतिप्रताप सिंह 1918-1980 ई.
304. राजा बहादुर रुद्रप्रताप सिंह 1980-2018 ई.
305. राजा बहादुर जयप्रताप सिंह 2018 ई. से अद्यतन
306. युवराज अधिराजप्रताप सिंह एवं राजकुमार अभयप्रताप सिंह।
वस्तुतः अयोध्या के प्रतापी सूर्यवंशी सम्राटों की परम्परा में सम्राट् कुश की वंश-वेलि से निष्पन्न हुआ श्रीनेत राजवंश अपनी श्रेष्ठता और स्वतन्त्रता के कारण जगद्विख्यात है। सरयू और अचिरावती के मध्य की उर्वरा भूमि सतासी, बाँसी और उनवल के श्रीनेत राजवंश की गौरवगाथा से अलंकृत है। सतासी-नरेश राजा मंगल सिंह ने नाथपन्थ के आदिगुरु गोरखनाथ जी की समाधि के दक्षिण में एक छोटा-सा क़स्बा बसाया और उसका नाम गोरखपुर रखा। एक महल भी यहीं बना और सतासी राज्य की राजधानी उठकर यहीं चली आयी। राजा राय सिंह के समय में गुरु नानकदेव गोरखपुर आये थे और उन्होंने राजा राय सिंह का आतिथ्य ग्रहण किया था।[3] श्रीनेत राजवंश अपनी स्वातन्त्र्यव्रती चेतना के कारण मेवाड़ के सिसोदिया राजवंश के समतुल्य है। डॉ. राजबली पाण्डेय लिखते हैं- 'मुग़ल कई बार के आक्रमण से भी श्रीनेतों का विनाश नहीं कर सके और न तो उनसे अपनी अधीनता स्वीकार करा सके। सतासी के राजाओं का दिल्ली दरबार में जाना किसी भी प्रमाण से सिद्ध नहीं होता है। राजस्थान के इतिहास में जिस प्रकार चित्तौड़ के राणावंश (सिसोदिया) ने मुग़लों के सामने शिर नहीं झुकाया, उसी प्रकार गोरखपुर जनपद में सतासी के श्रीनेतों ने भी मुग़लों के सामने कभी शिर नहीं टेका। जनपद में इनके आदर का यह एक बहुत बड़ा कारण था।'[4]
बाँसी-नरेश राजा बहादुर पशुपतिप्रताप सिंह हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेज़ी, फ़ारसी, अरबी आदि भाषाओं के प्रकाण्ड पण्डित थे। उनकी बहुमुखी प्रतिभा के कारण लोग उन्हें चलता-फिरता पुस्तकालय कहते थे। राजा पशुपतिप्रताप सिंह के पुत्र राजा बहादुर रुद्रप्रताप सिंह भारतीय सैन्य सेवा में रहते हुए प्राणप्रण से राष्ट्ररक्षा में संलग्न रहे हैं। राजा बहादुर रुद्रप्रताप सिंह का 2018 ई. में नयी दिल्ली में स्वर्गवास हुआ। वर्तमान राजा बहादुर श्री जयप्रताप सिंह बाँसी विधानसभा का छह बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं तथा सातवीं बार विधायक बनने के बाद उत्तर प्रदेश के योगी मन्त्रिमण्डल में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें