सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महाराजाधिराज लखनपालदेव ने कात्र्तिकेयपुर में बैजनाथ का मन्दिर बनवाया था

 हाल ही में अल्मोड़ा पुरातत्व विभाग के अन्वेषण सहायक डाॅ. चन्द्र सिंह चैहान ने बैजनाथ के महन्त की कुटिया से राजा लखनपाल का एक विशाल शिलालेख का पता लगाया है जिससे पता चलता है कि महाराजाधिराज लखनपालदेव ने कात्र्तिकेयपुर में बैजनाथ का मन्दिर बनवाया था। अभी तक लेखपाल के तीन लेख ज्ञात थे-

(1) गणानाथ की लक्ष्मी- नारायण की मूर्ति के पाद लेख से पता चलता है कि उसका निर्माण राजा लखनपाल ने 1105 ई. में करवाया था।

(2) बैजनाथ संग्रहालय अथवा गोदाम में बन्द कुमाउनी भाषा के उन्नीस पंक्ति के शिलालेख से पता चलता है कि राजा लखनपाल ने बैजनाथ मन्दिर की पूजा-व्यवस्था के लिए चनौदा गाँव दान किया था। उसमें ‘बैजनाथ हुनि दीन्ही’ का प्रयोग होने से यह स्पष्ट है कि लखनपाल के राज्य में संस्कृत भाषा के साथ-साथ कुमाउनी भाषा का प्रयोग भी होने लगा था।

(3) तीसरा शिलालेख बदायूँ से मिला है जो कत्यूरी साम्राज्य में ‘वाँधवगढ़’ कहलाता था। मध्यकालीन तुर्क इतिहासकारों के अनुसार बदायूँ कटेहर (आधुनिक रुहेलखंड) राजधानी थी। उसके लिए दिल्ली सल्तनत और कत्यूरी राज्य में निरन्तर संघर्ष चलता रहता था। लखनपाल का बदायूँ लेख भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पत्रिका- ‘एपिग्राफिया इंडिका’ के प्रथम खंड में प्रकाशित हो चुका था लेकिन इतिहासकारों ने इस लेख में उपलब्ध ऐतिहासिक तथ्यों की ओर तक कोई ध्यान नहीं दिया है।

उत्तराखंड के इतिहास की सबसे बड़ी समस्या यह है कि अंग्रेज एटकिंसन ने अपने गजेटियर में मध्यकालीन उत्तराख्ंड में केवल दो राज्य (1) कुमाऊँ और (2) गढ़वाल घोषित कर दिये जबकि तीसरा राज्य ‘सिवालिक राज्य’ उन दोनों से कहीं अधिक विस्तृत और शक्तिशाली था। उसे संस्कृत भाषा में ‘सपादलक्ष’ कहते थे। वह दक्षिण में सहारनपुर की शाकंभरी देवी के मन्दिर से लेकर उत्तर में कैलश मानसरोवर तक फैला हुआ था। जियारानी, तीलू रौतेली, मालूशाही, गोरिल, हरू और सैम की लोकगाथाएं (जागर) सिवालिक राज्य सेे सम्बन्धित हैं। इस राज्य की प्रारंभिक राजधानी सरयू और गोमती नदी के संगम पर बागेश्वर में ‘कार्तिकेयपुर’ के नाम से प्रसिद्ध थी। 1380 ई. में रानीबाग के युद्ध के बाद कत्यूरा राजा पिथौरा (अन्य नाम- पृथ्वीशाही, पृथ्वीपाल और प्रीतमदेव) ने अपने नाम से कैलाश और पशुपतिनाथ के मार्गों के चैराहे पर ‘पिथौरागढ़’ नगर बसाया। सिवालिक राज्य के वंशज अस्कोट के पाल रजवार उत्तराखंड में अंग्रेजी राज्य की स्थापना (1815 ई.) के समय तक सत्तारूढ़ थे। अंग्रेजों ने रजबार खड़कपाल को तिब्बत में पालीटिकल एजेण्ट और पिथौरागढ़ में एस.डी.एम. बनाकर पुराने राजवंश को मान्यता दी।

एटकिंसन ने कार्तिकेयपुर को चमोली जिले के जोशीमठ में स्थित बताकर पर्वतीय इतिहास लेखन में एक औपनिवेशिक शैली को जन्म दिया जिसका श्री बदरीदत्त पाण्डे, राहुल सांकृत्यायन, डाॅ. एम.पी. जोशी आदि ने अंधानुकरण किया। भले ही कार्तिकेयपुर और तंगणपुर (चमोली जनपद) के बारे में कुछ भी न जानने के बावजूद आज उत्तराखंड में इतिहास लेखन की चार शैलियाँ प्रचलित हैं- 1. औपनिवेशिक शैली- एटकिंसन से एम.पी. जोशी तक। 2. पत्रकार शैली- बदरीदत्त पाण्डे से शक्तिप्रसाद शकलानी तक। 3. पुरातत्व शैली- डाॅ. के.पी. नौटियाल से बी.डी.एस. नेगी तक। 4. सांस्कृतिक शैली- डाॅ. शिव प्रसाद डबराल से ताराचन्द्र त्रिपाठी तक।

उपरोक्त चारों शैलियों के भ्रम से इतिहास के विद्यार्थियों और शोधछात्रों को मुक्ति दिलाने के लिए एक ही उपाय सम्भव है-बागेश्वर जनपद का नाम बदल कर ‘कार्तिकेयपुर जनपद’ कर दिया जाय। शिव-पार्वती के पुत्र कार्तिकेय का जन्म स्थल होने से दक्षिणभारत में ‘मुरगन’ तथा ‘सुब्रामण्यम’ नाम से कार्तिकेय को पूजने वाले बागेश्वर की यात्रा करेंगे और विश्वभर में कार्तिकेियपुर इतिहासकारों के लिए चर्चित स्थल बन जायेगा।

राजा लखनपाल ने अपने नाम से चार लखनपुर बसाये-1. अस्कोट के पास, 2. अल्मोड़ा के पास, 3. चैखुटिया के पास और 4. रामनगर में ढिकुली के पास। अस्कोट की यह परम्परा है कि एक बार दक्षिण भारत में श्रीशैल से नीमनाथ जोगी और अभयराज पाण्डे कैलाश-मानसरोवर की यात्रा के लिए अस्कोट पहुँचे। उस समय नेपाल के वन रौतों (किरात) का तीर्थयात्रा पथ पर आतंक था। वे तीर्थयात्रियों के रात्री विश्राम स्थल- छिपुलाकोट, धारचूला का तपोवन, डीडीहाट का हाटथर्प आदि में बर्तन, कपड़े और खाद्य सामग्री चुरा लेते थे। यात्रा से लौटने पर वे दोनों कार्तिकेयपुर गये और राजा लखनपाल से उसका सबसे छोटा बेटा अस्कोट में राजा बनाने के लिए मांग लाये। अभयराज पाण्डे ने उस बालक को शस्त्र और शास्त्र की शिक्षा दी। अतः अभयराज पाण्डे द्वारा पाला हुआ होने से वह अभयपाल कहलाया। बड़ा होने पर ‘लखनपुर कोट’ में उसका अभिषेक किया गया। उसे रामेश्वर के पास ‘बमरिया कोट’ से लेकर तिब्बत के पास ‘ताकलाकोट’ तक ‘उत्तरापथ’ के नाम से प्रसिद्ध मार्ग की रक्षा के लिए दोनों ओर ‘अस्सी कोट’ दिए गये, तब अस्कोट (अस्सी धन कोट) नाम प्रचलित हुआ। अभयपाल के चार पौत्र थे, जो क्रमशः लखनपुर, ऊकू, अस्कोट और देवथल में राजा बने। ऊकू के राजाओं में द्वैराज्य प्रणाली थी। पिथौरागढ़ के समीप घुंसेरा के ताम्रपत्र से ज्ञात होता है कि ऊकू (नेपाल) में नागपाल और विक्रमपाल का सम्मिलित शासन था। बारह ‘राजा’ उपाधि वाले राजकुमारों की केन्द्रीय सभा राजकाज की देखरेख करती थी। उसी कारण ‘रजबार’ (बारह राजा) शब्द प्रचलित हुआ।

कैलाश के यात्रियों के लिए अस्कोट के ‘देबल दरबार’ में सिंगाली गाँव के ओझा ब्राह्मण भोजन बनाते थे। रजबार रायपाल के समय 1588 ई. में गोपी ओझा रसोइये थे। दरबार में दो घंटियाँ बजायी जाती थी। पहली घंटी बजते ही तीर्थयात्री खाना खाते थे। दूसरी घंटी बजने पर रजबार, उसका परिवार और सेवक भोजन करते थे।


 आदरणीय सम्माननीय श्री चंदन सिंह मनराज जी के द्वारा लिखित पोस्ट , राजमाता जिया कत्यूरी समाज व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से --  🙏🚩

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Katyuri Raza zalim singh

 Zalim Singh was born in 1723 in the village of Amorha, which is now located in Basti district, Uttar Pradesh. He belonged to the Suryavanshi Rajput clan, which is one of the most powerful Rajput clans in India. Zalim Singh's father, Raja Chhatra Singh, was the ruler of Amorha. Zalim Singh received a military education from a young age. He was a skilled horseman and swordsman. He also excelled in archery and shooting. Zalim Singh quickly rose through the ranks of the Amorha army. He became a general at a young age. The founder of the Amorha Suryavansh state in Basti was Raja Chhatra Singh. He was the father of Raja Zalim Singh, who was one of the most powerful Rajput rulers in Indian history. Chhatra Singh was born in 1685 in the village of Amorha, which is now located in Basti district, Uttar Pradesh. He belonged to the Suryavanshi Rajput clan, which is one of the most powerful Rajput clans in India. Chhatra Singh's father, Raja Uday Pratap Singh, was the ruler of Amorha. Chha...

श्रीनेत राजवंश

 # अयोध्या के सूर्यवंशी-नरेशों की गौरवशाली परम्परा में 130वें शासक महाराज सुमित्र थे। महाराज सुमित्र की 57वीं एवं अयोध्या के प्रथम सम्राट् वैवस्वत मनु की 186वीं पीढ़ी में महाराज शंखदेव पैदा हुए। महाराज शंखदेव के ज्येष्ठ पुत्र महाराज अजबाहुदेव पिता के पश्चात् राज्य के उत्तराधिकारी हुए और कनिष्ठ पुत्र महाराज दीर्घबाहुदेव के पुत्र महाराज बृजभानुदेव उपाख्य वसिष्ठसेन ने 332 ई. पू. में अयोध्या के सुदूर उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में अचिरावती नदी के अंचल में रुद्रपुर नामक राज्य की स्थापना करने के साथ ही 'श्रीनेत' पदवी धारण की। इस सम्बन्ध एक प्राचीन श्लोक प्रचलित है- तस्य पुत्रो दयासिन्धु बृजभानुः प्रतापवान्। श्रीनेत पदवीकेन लब्धा भुमिरनुत्तमा।। इस ऐतिहासिक सन्दर्भ का उल्लेख करते हुए महामहिमोपाध्याय डॉ. हीरालाल पाण्डेय लिखते हैं- अयोध्याया नृपः ख्यातः सुमित्र इति नामभाक्। पौरुषे सप्तपञ्चासे शङ्खदेवो नृपोभवत्।। शङ्खदेवस्य पुत्रौ द्वौ विख्यातौ क्षितिमण्डले। अजबाहुः नृपः श्रेष्ठ दीर्घबाहुः प्रतापवान्।। दीर्घबाहुः सुतः श्रीमान् बृजभानुः नृपोत्तमः। स एव हि वसिष्ठोऽपि प्रख्यां विन्दति भारते।। येन ...

भृगु वंशिय क्षत्रिय

 [02/05, 06:14] A B Pal: भृगु वंशिय क्षत्रिय और इसी वंश में पैदा हुए दधीचि के वंशज आज भी क्षत्रिय हैं तो परसुराम ब्रामण कैसे हुए परसुराम क्षत्रिय से ब्रम्ह को प्राप्त किया था [02/05, 06:14] A B Pal: देवी लक्ष्मी महर्षि भृगु और ख्याति की पुत्री थी। बाद मे शाप के कारण देवी लक्ष्मी को समुद्र में डूब कर रहना पड़ा था।सागर मंथन के समय नवरत्नों में देवी लक्ष्मी भी निकली थी। जिसे भगवान विष्णु ने पुनः पत्नी के रूप में ग्रहण किया था बाद के प्रसंग के अनुसार देवी लक्ष्मी समुद्र की पुत्री कहलाती है। [02/05, 06:14] A B Pal: महर्षि दधीचि भृगु वंश में पैदा हुए थे. वे भृगु वंश के महान ऋषियों में से एक थे.  महर्षि दधीचि की कहानी भृगु वंश से जुड़ी है, जो एक प्राचीन  वंश है. दधीचि ने देवताओं को अपने शरीर की हड्डियों का दान दिया था, जिससे इंद्र का वज्र बनाया गया था. इस दान के कारण, वे परम दानी और लोककल्याण के लिए समर्पित ऋषि के रूप में जाने जाते हैं. [02/05, 06:14] A B Pal: राजपूत वंशावली पेज नंबर-123 के अनुसार- नागौर जिले के परबतसर से चार मील की दूरी पर किनसरिया गाँव है ,जहाँ अरावली पर्वत शृ...