सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इक्ष्वाकु वंश की वंशावली या सूर्यवंश की वंशावली

[21/11, 7:41 am] Akhilesh Bahadur Pal: विवस्वान के जन्म को ही सूर्य वंश की उत्पत्ति माना जाता है। पुराणों का अध्ययन करने से ज्ञात होता है कि विवस्वान से ही सूर्यवंश का आरंभ हुआ था। विवस्वान ने वैवश्वत मनु को जन्म दिया। वैवश्वत मनु दुनिया के प्रथम मनुष्य माने जाते हैं। प्रलय के समय एकमात्र जीवित मनुष्य वैवश्वत मनु थे। इनके बारे में कहा जाता है कि वर्तमान में धरती पर जितने भी मनुष्य हैं सब इनकी देन है। इक्ष्वाकु वंश की वंशावली या सूर्यवंश की वंशावली (Suryavansh vanshawali)- इक्ष्वाकु वंश की वंशावली या सूर्यवंश की वंशावली की लिस्ट बहुत बड़ी है। अयोध्या के सूर्यवंशी (Suryavansh) राजा का नाम या सूर्यवंशी राजा लिस्ट को हम अलग-अलग युगों में बांटकर अध्यन करेंगे ताकि समझने में आसानी रहे। इक्ष्वाकु वंश की वंशावली या सूर्यवंश की वंशावली 130 राजाओं का नाम है। जिन्होंने सतयुग, त्रेतायुग और द्वापर युग के साथ-साथ कलयुग में भी राज किया था। सूर्यवंश की वंशावली की लिस्ट में ब्रह्मा जी के पुत्र मरीज से लेकर अंतिम राजा सुमित्रा का नाम शामिल है। हिंदू धर्म के इतिहास में सूर्य वंश की वंशावली सबसे लंबी है, इसमें कई नामी प्रतापी राजाओं ने जन्म लिया। जिनमें भगवान श्री राम का नाम भी एक हैं। [21/11, 7:45 am] Akhilesh Bahadur Pal: सतयुग में इक्ष्वाकु वंश की वंशावली या सूर्यवंश की वंशावली- सतयुग में इक्ष्वाकु वंश की वंशावली या सूर्यवंश की वंशावली जानने से पहले आपको यह जानना ज़रूरी हैं कि ब्रह्माजी के 10 मानस पुत्र हुए थे। इन 10 मानस पुत्रों में से एक थे मरीच जिन्होंने सूर्यवंश की वंशावली को आगे बढ़ाया। अब हम सतयुग में राज करने वाले इक्ष्वाकु वंश की वंशावली का अध्यन करेंगे। इक्ष्वाकु वंश की वंशावली या सूर्यवंश की वंशावली निम्नलिखित हैं – 1. मरीच (ब्रह्माजी के पुत्र). 2. कश्यप (मरीच के पुत्र). 3. विवस्वान या सूर्य (कश्यप के पुत्र). 4. वैवस्वत मनु (विवस्वान या सूर्य के पुत्र). 5. नभग (वैवस्वत मनु के पुत्र). 6. नाभाग. 7. अंबरीष. 8. विरूप. 9. पृषदश्व. 10. रथितर. 11. इक्ष्वाकु. 12. कुक्षि. 13. विकुक्षि. 14. पुरंजय. 15. अनरण्य प्रथम. 16. पृथु. 17. विश्वरंधी. 18. चंद्र. 19. युवनाश्व. 20. वृहदक्ष. 21. धुंधमार. 22. दृढ़ाश्व. 23. हरयश्व. 24. निकुंभ. 25. वर्हणाश्व. 26. कृषाश्व. 27. सेनजित। 28. युवनाश्व (द्वितीय) सतयुग में इक्ष्वाकु वंश की वंशावली या सूर्यवंश की वंशावली में उपरोक्त सभी मुख्य राजाओं ने जन्म लिया और राज किया। सतयुग के बाद त्रेतायुग का आरंभ हुआ था त्रेतायुग में भी इक्ष्वाकु वंश या सूर्यवंश (Suryavansh) के 41 राजाओं ने राज किया था, जिनका उल्लेख हम करेंगे। त्रेतायुग युग में इक्ष्वाकु वंश की वंशावली या सूर्यवंश की वंशावली- त्रेता युग में इक्ष्वाकु वंश की वंशावली या सूर्य वंश की वंशावली की बात की जाए तो सबसे पहले नाम आता है महाराजा मांधाता का। मांधाता कोलीय वंश के इष्ट देव हैं, इन्होंने संपूर्ण पृथ्वीलोक पर एक छत्र राज्य किया था इसलिए इन्हें पृथ्वीपति के नाम से भी जाना जाता है। इनके बाद भी त्रेता युग में 40 राजाओं ने राज किया जिनका नाम निम्नलिखित है – 29. मांधाता (पृथ्वीपति). 30. पुरुकुत्स. 31. त्रसदस्यु। 32. अनरण्य द्वितीय। 33. हर्यश्व। 34. अरुण। 35. निबंधन। 36. त्रिशुंक ( सत्यव्रती) 37. सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र। 38. रोहिताश। 39. चंप. 40. वसुदेव। 41. विजय। 42. भसक. 43. वृक. 44. बाहुक। 45. सगर. 46. असमंजस। 47. अंशुमान। 48. दिलीप। 49. भारीरथ (मां गंगा को पृथ्वीलोक पर लाने वाले महान राजा) 50. श्रुत। 51. नाभ. 52. सिंधुदीप। 53. अयुतायुष। 54. ऋतुपर्ण। 55. सर्वकाम। 56. सुदास। 57. सौदास। 58. अश्वमक। 59. मूलक। 60. सतरथ। 61. एडविड। 62. विश्वसह। 63. खटवांग। 64. दिर्गवाहु ( जिन्हें दिलीप नाम से भी जाना जाता है). 65. रघु ( सूर्यवंश के महान और प्रतापी सम्राट). 66. अज. 67. दशरथ। 68. भगवान श्री राम (इनके भाई भरत शत्रुघ्न और लक्ष्मण). 69. कुश. भगवान श्री राम के पुत्र कुश सूर्यवंश के त्रेता युग में अंतिम राजा थे। द्वापर युग में इक्ष्वाकु वंश की वंशावली या सूर्यवंश की वंशावली (Suryavansh) द्वापर युग में भी इक्ष्वाकु वंश की वंशावली या सूर्यवंश की वंशावली देखी जाए तो लगभग 31 राजाओं का नाम महत्त्वपूर्ण रुप से आता हैं। भगवान श्री राम के पुत्र कुश के बाद त्रेतायुग का अंत हो गया। त्रेतायुग के बाद द्वापर युग प्रारंभ हुआ। इसमें अतिथि नामक राजा प्रथम राजा थे।द्वापर युग में इक्ष्वाकु वंश की वंशावली या सूर्यवंश की वंशावली निम्नलिखित हैं – 70. अतिथि। 71. निषद। 72. नल. 73. नभ (द्वितीय). 74. पुंडरिक। 75. क्षेमधन्मा। 76. देवानिक। 77. अनीह। 78. परियात्र। 79. बल. 80. उक्थ। 81. वज्रना। 82. खगण. 83. व्युतिताश्व। 84. विश्वसह। 85. हिरण्याभ। 86. पुष्य। 87. ध्रुवसंधि। 88. सुदर्शन। 89. अग्निवर्ण। 90. शीघ्र। 91. मरू. 92. प्रश्रुत। 93. सुसंधि। 94. अमर्ष। 95. महस्वान। 96. विश्वबाहु। 97. प्रसेनजक (द्वितीय). 98. तक्षक। 99. वृहद्वल। 100. वृहत्रछत्र। वृहत्रछत्र द्वापर युग में इक्ष्वाकु वंश या सूर्यवंश (Suryavansh) के अंतिम राजा थे। इनके पश्चात् कलयुग का आरंभ हो गया। कलयुग में इक्ष्वाकु वंश की वंशावली या सूर्यवंश की वंशावली- कलयुग का आरंभ होने के बाद सबसे पहले गुरुक्षेत्र Suryavansh वंश के राजा बने। कलयुग में इक्ष्वाकु वंश की वंशावली या सूर्यवंश की वंशावली देखी जाए तो कुल मिलाकर 29 राजा हुए हैं, जिनके नाम निम्नलिखित हैं – 101. गुरुक्षेत्र ( उरूक्रीय). 102. वत्सव्यूह। 103. प्रतियोविमा। 104. भानु। 105. दीवाक। 106. वीर सहदेव। 107. बृहदश्व (द्वितीय). 108. भानुमान। 109. प्रतिमाव। 110. सुप्रिक। 111. मरुदेव। 112. सूर्यक्षेत्र। 113. किन्नरा ( पुष्कर). 114. अंतरिक्ष। 115. सुताप ( सुवर्णा). 116. अमितराजित (सुमित्रा). 117. ओक्काका ( बृहद्राज). 118. ओक्कामुखा (बरही). 119. कृतांज्य ( सिविसमंजया). 120. रणजय्या (सिहसारा). 121. संजय ( महाकोशल या जयसेना). 122. शाक्य (सिहानु). 123. धोधन। 124. सिद्धार्थ शाक्य या गौतम बुद्ध। 125. राहुल ( गौतम बुद्ध के पुत्र। 126. प्रसेनजीत (तीसरा) . 127. कुशद्रका (कुंतल). 128. कुलका या रानाक। 129. सुरत। 130. सुमित्र। सुमित्र, इक्ष्वाकु वंश की वंशावली या सूर्यवंश की वंशावली के अंतिम राजा थे। 362 ईसा पूर्व में सूर्य वंश (Suryavansh) के अंतिम शासक सुमित्र को महापदम नंद जोकि मगध के प्रतापी सम्राट और महान शासक थे उन्होंने पराजित कर दिया। इसके साथ ही हजारों वर्षों से चले आ रहे इक्ष्वाकु वंश या सूर्यवंश (Suryavansh) का अंत हो गया। हालांकि सुमित्र की इस युद्ध में मृत्यु नहीं हुई थी। वह हार के पश्चात् रोहतास (बिहार) में चले गए। सूर्यवंश का इतिहास (Suryavansh History In Hindi) बहुत ही गौरवपूर्ण रहा है, इस वंश ने ना सिर्फ भारतवर्ष (जंबूद्वीप) तक राज किया बल्कि संपूर्ण पृथ्वीलोक पर एकछत्र राज किया था। विश्व के प्रथम राजवंश सूर्यवंश में राजा मनु से लेकर भगवान श्री राम, राजा दशरथ, गौतम बुद्ध, गंगा को पृथ्वी पर लाने वाले भागीरथ जैसे महान राजाओं ने जन्म लिया। इक्ष्वाकु वंश या सूर्यवंश में अंतर इक्ष्वाकु वंश सूर्यवंश में कोई अंतर नहीं है इक्ष्वाकु वंश का उदय सूर्यवंशी से ही हुआ है। यह कौशल देश के राजा थे और अयोध्या इनकी राजधानी रही। इस वंश में ना सिर्फ महात्मा बुध का जन्म हुआ बल्कि जैन धर्म का उद्भव भी इसी वंश से हुआ। यह भी पढ़ें- हर्यक वंश का इतिहास। मौर्य वंश का इतिहास। कण्व वंश का इतिहास। शिशुनाग वंश का इतिहास। दोस्तों इस लेख में आपने जाना कि Suryavansh History In Hindi, सूर्य वंश की उत्पत्ति कैसे हुई, सूर्य वंश का संस्थापक कौन था, सूर्यवंश की वंशावली, इक्ष्वाकु वंश की वंशावली, सूर्यवंशी राजाओं की लिस्ट आदि। उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद। सूर्यवंश से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी ( FAQ About Suryavansh). प्रश्न 1. सूर्यवंश के प्रथम राजा कौन थे ? उत्तर- वैवस्वत मनु. प्रश्न 2. सूर्यवंश के अंतिम राजा कौन थे ? उत्तर- सूर्यवंश के अंतिम राजा सुमित्र थे. प्रश्न 3. सूर्यवंश की उत्पति कैसे हुई? उत्तर- ब्रह्माजी ने मरीच को जन्म दिया ,मरीच ने कश्यप को जन्म दिया जिनके एक पुत्र हुआ जिसका नाम था मनु और मनु से ही सूर्यवंश की उत्पति मानी जाती हैं। प्रश्न 4. सूर्यवंश का गोत्र क्या हैं ? उत्तर- वशिष्ठ तथा भारद्वाज। प्रश्न 5. सूर्यवंश की कितनी शाखाएँ हैं ? उत्तर- 24. प्रश्न 6. सूर्यवंश के प्रवर कितने होते हैं ? उत्तर- 3 प्रवर होते हैं वशिष्ठ ,अत्रि और सांकृति।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कत्यूरी राजवंश ने उत्तराखण्ड पर लगभग तीन शताब्दियों तक एकछत्र राज किया

 कत्यूरी राजवंश ने उत्तराखण्ड पर लगभग तीन शताब्दियों तक एकछत्र राज किया. कत्यूरी राजवंश की ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसने अजेय मानी जाने वाली मगध की विजयवाहिनी को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था. (Katyuri Dynasty of Uttarakhand) मुद्राराक्षस के ऐतिहासिक संस्कृति रचियता लेखक विशाख दत्त ने चंद्र गुप्त मौर्य और कत्यूरी राजवंश  संधि हुई है का विषय में वर्णन किया है चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य संपूर्ण अखंड भारतवर्ष में अंपायर का संघर्षरत विस्तार कर रहे थे | उसे समय मगध डायनेस्टी का हिस्सा ( प्रांत गोरखपुर ) भी रहा है | आज से लगभग 2320 se 2345 साल पहले चंद्रगुप्त का राज था और लगभग ढाई हजार साल पहले शालीवहांन देव अयोध्या से उत्तराखंड आ चुके थे चंद्रगुप्त मौर्य 320 से298  ई0पूर्व का मगध के राजा थे  कत्यूरी राजवंश की पृष्ठभूमि, प्रवर्तक और प्रशासनिक केंद्र के रूप में उभरने का कोई प्रमाणिक लेखा-जोखा नहीं मिलता है. यह इतिहासकारों के लिए अभी शोध का विषय ही है. इस सम्बन्ध में मिलने वाले अभिलेखों से कत्यूरी शासकों का परिचय तो मिलता है लेकिन इसके काल निर्धा...

माता सीता की वंशावली

 अपरिवर्तनशील ब्रह्मा 2. ब्रह्मा से उत्पन्न मरीचि 3. मरीचि के पुत्र कश्यप 4. कश्यप से उत्पन्न विवस्वान या सूर्य-देवता 5. विवस्वान के पुत्र मनु 6. इक्ष्वाकु, मनु के पुत्र और अयोध्या के पहले राजा 7. इक्ष्वाकु के पुत्र निमि 8. निमि के पुत्र मिथि 9. मिथि के पुत्र जनक 10. जनक 1 के पुत्र उदावसु 11. उदावसु के पुत्र नंदिवर्धन 12. नंदीवर्धन के पुत्र सुकेतु 13. सुकेतु का पुत्र देवरात 14. देवरात का पुत्र बृहद्रथ 15. बृहद्रथ का पुत्र महावीर 16. महावीर का पुत्र सुधृति 17. सुधृति का पुत्र धृष्टकेतु 18. धृष्टकेतु का पुत्र हर्यश्व 19. हर्यश्व के पुत्र मरु 20. मरु के पुत्र प्रतिन्धक 21. प्रतिन्धक के पुत्र कीर्तिरथ 22. कीर्तिरथ के पुत्र देवमिद्ध 23. देवमिद्ध के पुत्र विबुध 24. विबुध के पुत्र महीद्रक 25. कीर्तिरथ, महीद्रक का पुत्र 26. महारोमा, कीर्तिरात का पुत्र 27. स्वर्णरोमा, महारोमा का पुत्र 28. ह्रस्वरोमा, स्वर्णरोमा का पुत्र 29ए। जनक, ह्रस्वरोमा 29बी के बड़े पुत्र । कुशध्वज, ह्रस्वरोमा का छोटा पुत्र

महाभारत में सूर्य वंश की वंशावली मिलती है

 महाभारत में सूर्य वंश की वंशावली मिलती है। वैवस्वत मनु से सूर्य वंश की शुरुआत मानी गई है। महाभारत में पुलस्त्य ने भीष्म को सूर्य वंश का विवरण बताया सूर्यवंश वंशावली सतयुग 1.आदित्य नारायण 2.ब्रह्मा 3 मरीचि (पत्नि सुमति) 4 कश्यप ( पत्नि अदिति (दक्षपुत्री)) __________________________ सूर्य 5 विवस्वान सूर्य 6 मनु (वैवस्वत+पत्नि संक्षा, अयोध्या बसाई) (मनु के पुत्र-ऐक्ष्वाकु, नाभाग, धृष्ट, प्रासु, शर्याति, नरिष्यन, नागाभोदिष, करुष, प्रसघ्र- पुत्री ईला) 7 ऐक्ष्वाकु (ऐक्ष्वाकु वंश कहलाया) (ऐक्ष्वाकु के पुत्र-विकुक्षी, निमि, दंड, नाभागारिष्ट, कुरुष, कुबद्ध) (इनके 100 पुत्र थे, 50 उत्तरपंथ के राजवंश के स्थापक बने, 50 दक्षिणपंथ के राजवंश के स्थापक बने) 8 विकुक्षी (शशाद) 9 पुरंजय (कुकुत्स्थ) (देवासुर संग्राम मे देवता की मदद की) 10 अनेना (वेन) __________________________ *पृथु* 11 पृथु 12 विश्वरंधि (विश्वराश्व) 13 चंद्र (आर्द्र) 14 युवनाश्व 15 श्रावस्त (श्रावस्ति नगरी बसाई) 16 बृहद्श्व (लंबा आयुष्य भोग, वानप्रस्थ लिया) 17 कुवल्याश्व (धंधुमार) (धंधुमार के पुत्र- द्रढाश्व, चंद्रश्व, कायलाश्व, भद्...