सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सितंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कत्यूरी पाल वंश के वंशज

 उत्तराखंड की हिमालयी चोटियों से लेकर उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों तक फैला कत्यूरी राजवंश भारतीय सभ्यता की एक अमूल्य धरोहर है। यह राजवंश, जो लगभग 2500 वर्ष पूर्व से 700 ईस्वी तक सिक्किम से काबुल तक अपने विशाल साम्राज्य का परचम लहराता रहा, अपनी सैन्य शक्ति, प्रशासनिक कुशलता, और सांस्कृतिक योगदान के लिए प्रसिद्ध है। ऐतिहासिक दस्तावेजों, ताम्रपत्रों, और वंशावलियों के आधार पर यह लेख कत्यूरी वंश की गौरवशाली गाथा को प्रस्तुत करता है, जिसमें महुली, हरिहरपुर, अस्कोट, और अन्य शाखाओं का विशेष उल्लेख है। मैं, अखिलेश बहादुर पाल, महसों-हरिहरपुर इस्टेट से, अपने पूर्वजों की इस महान विरासत को आपके सामने ला रहा हूँ। कत्यूरी राजवंश की उत्पत्ति प्राचीन भारत के सूर्यवंशी क्षत्रियों से मानी जाती है। इतिहासकारों के अनुसार, इस वंश की नींव सम्राट शालिवाहन ने लगभग 3000 वर्ष पूर्व अयोध्या से रखी थी। उनकी प्रारंभिक राजधानी जोशीमठ के निकट थी, जो बाद में कार्तिकेयपुर स्थानांतरित हुई। उस समय उनका साम्राज्य सिक्किम से काबुल तक, जिसमें दिल्ली, रोहिलखंड, और अन्य प्रांत शामिल थे, विस्तृत था। इतिहासकार अलेक्जेंड...

क्षत्रिय - राजपूत के गोत्र और उनकी वंशावली

 क्षत्रिय - राजपूत के गोत्र और उनकी वंशावली Thakur Kshatriya Rajput  क्षत्रिय - राजपूत - ठाकुर राजपूतोँ के वंश --------------- "दस रवि से दस चन्द्र से बारह ऋषिज प्रमाण, चार हुतासन सों भये कुल छत्तिस वंश प्रमाण, भौमवंश से धाकरे टांक नाग उनमान, चौहानी चौबीस बंटि कुल बासठ वंश प्रमाण."क्षत्रिय- राजपूत के गोत्र और उनकी वंशावलीअर्थ: - दस सूर्य वंशीय क्षत्रिय दस चन्द्र वंशीय, बारह ऋषि वंशी एवं चार अग्नि वंशीय कुल छत्तीस क्षत्रिय वंशों का प्रमाण है, बाद में भौमवंश नागवंश क्षत्रियों को सामने करने के बाद जब चौहान वंश चौबीस अलग-अलग वंशों में जाने लगा तब क्षत्रियों के बासठ अंशों का प्रमाण मिलता है। सूर्य वंश की शाखायें:---------------------------1. कछवाह, 2. राठौड, 3. बडगूजर, 4. सिकरवार, 5. सिसोदिया , 6. गहलोत, 7. गौर, 8. गहलबार, 9. रेकबार, 10. जुनने, 11. बैस, 12 रघुवंशीचन्द्र वंश की शाखायें:----------------------------1. जादौन, 2. भाटी, 3. तोमर, 4. रवानी (बृहद्रथ), 5. छोंकर, 6. चन्देल, 7. पुण्डीर, 8. कटैरिया, 9. दहिया,अग्नि वंश की चार शाखायें:-----------------------------1. चौहान, 2. सो...