सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बस्ती जनपद के अमो रा खास राजा अभय पाल देव के वंशज

 [21/11, 06:54] Akhilesh Bahadur Pal: पाल एक उपनाम है, वे कत्यूरी शाखा के विशुद्ध सूर्यवंशी हैं। महादेव इनके आराध्य हैं।


उत्तर प्रदेश में बसे पाल और सूर्यवंशी उपनाम वाले क्षत्रिय इसी कत्यूरी वंश की शाखा हैं और कुमाऊँ-गढ़वाल से आ कर उ•प्र• में बसे।


बस्ती जिले के अमोढ़ा राज और महसों राज एवं बाराबंकी का हड़हा राज  इसी वंश के हैं।  पाल सूर्यवंशियों की प्रथम स्वतंत्र संग्राम में अति महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इनकी संख्या शेष वंशों की तुलना में बहुत कम है. उत्तर प्रदेश में इन्हें क्षत्रियों में सबसे उच्च वर्ण का माना जाता है !

[21/11, 06:54] Akhilesh Bahadur Pal: कुछ कथायंे कहती हैं कि प्रत्येक राजपूत वंश अवध से सम्बद्ध थी। इसी प्रकार महुली महसों की भांति अमोढ़ा के कायस्थ को एक दूसरे सूर्यवंशी द्वारा अलग निकाल दिया गया था। इनके मुखिया कान्हदेव थे जो उस क्षेत्र के कायस्थ जमींदार को भगाकर स्वयं को स्थापित किये थे। इसमें उन्हें आंशिक सफलता मिली थी। उनका पुत्र कंशनाराण पूर्वी आधा भूभाग कायस्थ राजा से प्राप्त कर लिया था। उनके उत्तराधिकारी ने बाकी बचे हुए भाग को जीतकर पूरा अमोढ़ा को अपने अधीन किया था। इस्लाम के आने पर कायस्थ राजकीय सहायक के रूप में आशावान हुए। मुगलकाल में वह पुनः स्थापित हुए। बस्ती मण्डल के शेष भाग में राजपूत वंश का ही बोलवाला थां अपवाद स्वरूप मगहरं मुस्लिम शासक के अधीन था। अमोढ़ा राज्य एक लम्बे समय तक अवध का अन्तर्भुक्त रहा है। गोरखपुर सरकार के अधीन यह बहुत बाद में आया था। इस कारण अंग्रेजों को यहां काफी मशक्कत उठानी पड़ी थी।

अमोढ़ाखास या अमोढ़ा रियासत:-यह जिला मुख्यालय से 41 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसका पुराना नाम अमोढ़ा है। यह पुराने दिनों में राजा जालिम सिंह का एक प्रांत (राज्य) था। इसके अलावा राजा जालिम सिंह के महल यहाँ हैं। महल की पुरानी दीवार अंग्रेजों द्वारा इस्तेमाल किये गए गोली के निशान के साथ अभी भी वहाँ है। इसके अलावा एक प्रसिद्ध मंदिर (रामरेखा मंदिर) यहाँ है। 1707 ई. औरंगजेब की मृत्यु के बाद सम्राट बहादुरशाह ने चीन कुलिच खान को अवध का सूवेदार और गोरखपुर का फौजदार नियुक्त किया, जिस पद को उसने 6 सप्ताह के बाद त्यागपत्र दे दिया था। एक भद्र पुरूष मुनीम खान के संकेत पर चीन कुलिच खान ने अपना त्यागपत्र वापस ले लिया था। लगभग 1710 ई. में सम्राट द्वारा पक्ष न लेने से वह पुनः उस पद से त्यागपत्र दे दिया। कार्यमुक्त होकर उसने अपने जीवन का शेष समय दिल्ली में बिताया। उसके त्यागपत्र से स्थानीय राजाओं को अपने-अपने क्षेत्र में धाक जमाने का अवसर प्राप्त हो गया। प्रत्येक राजा व्यवहारिक रूप से अपने क्षेत्र में स्वतंत्र हो गया। वे जमीन देने के लिए स्वतंत्र हो गये तथा सामान जमा करने से तथा बड़ी सेना के भरण पोषण से मुक्त होकर सेना को अपनी इच्छानुसार अपने पड़ोसियों से युद्ध में लगा दिये। उनकी स्वतंत्र स्थिति वाइन के “सेटेलमेट रिपोटर्” में वड़ी प्रमुखता से प्रकाशित कराई गई। जिसके अनुसार वे जमीन को विचैलिये की तरह या प्रतिनिधि की तरह नहीं लिए थे, बल्कि मुख्य प्राधिकारी की तरह उपभोग कर रहे थे। उक्त परिस्थिति का लाभ उठाकर अमोढ़ा के सूर्यवंशी ने अपना विस्तार किया था। जब अवध के नबाब सआदत अली खां अंग्रेजों को कर अदायगी न कर पाये तो नबाबी कुशासन का अन्त नवम्बर 1801 ई. के बाद हुआ था। उस समय इस मंडल का बहुत बड़ा भाग अंग्रेजों के अधीन आया तथा लगानमाफी का आदेश पारित हो गया। नबाब ने सत्ता अंग्रेजों को सौंपकर अपने दायित्वों से मुक्त हो गया था। अभी तक अमोढ़ा को छोड़ बस्ती का सारा क्षेत्र गोरखपुर सरकार के नाम से नबाब के अधीन था ,परन्तु 1801 ई. में अमोढ़ा सहित पूरा बस्ती मण्डल गोरखपुर जिले के अन्तर्गत समाहित हो गया था। स्वतंत्रता की लड़ाई में अपनी सह अपराजिता के कारण रानी अमोढ़ा को उनकी गद्दी से बेदखल कर दिया गया तथा उन्हें अपनी सम्पत्ति गवानी पड़ी थी ।

स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास:-अमोढ़ा कस्बे का स्वतंत्रता संग्राम से पुराना रिश्ता है। यहां के अंतिम राजा जंगबहादुर सिंह की मृत्यु 1855 ई. में हुई थी। राजा जालिम सिंह ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। सन् 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों से लोहा लेते हुए उन्हें नाकों चने चबाने पर मजबूर कर दिया तथा अंतिम सांस तक जंग जारी रखी। मजबूर हो अंग्रेज बैरंग वापस लौट गए थे, तभी से यह गांव स्टेट के रूप में प्रसिद्ध है। लेकिन तमाम जन प्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी राजा जालिम सिंह के कोट द्वार तक पहुंचे तथा उन्हें श्रद्धांजलि देकर ही अपने कर्तव्य की इति श्री कर ली। जिसका नतीजा रहा है कि भारी-भरकम आबादी वाला यह गांव बुनियादी सुविधाओं से भी महरूम रह गया। छावनी कस्बे से राम जानकी मार्ग पर महज तीन किमी की दूरी पर स्थित यह कस्बा आज भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। यहां पर प्राथमिक शिक्षा को छोड़ दिया जाय तो न तो उच्च शिक्षा के साधन हैं और न ही चिकित्सा जैसी कोई मूलभूत सुविधा। जिसको देख कर लोग अपने मन को संतोष प्रदान कर सकें कि वे गांव या कस्बे में रहते हैं जिसका नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है।

सूर्यराजवंश का इतिहासः-अमोढ़ा के राजपुरोहित परिवार के वंशज पंडित बंशीधर शास्त्री ने काफी खोजबीन कर अमोढ़ा के सूर्यवंशी राजाओ की 27 पीढ़ी का व्यौरा खोजा है जिसके मुताबिक इसकी 24 वी पीढ़ी में जालिम सिंह सबसे प्रतापी राजा थे। उन्होने 1732 -1786 तक राज किया । इसी वंश की छव्वीसवीं पीढ़ी में राजा जंगबहादुर सिंह ने 1852 तक राज किया । अंग्रेजों से कई बार मोरचा लिया। 71 साल की आयु में वह निसंतान दिवंगत हुए। उनका विवाह अंगोरी राज्य (राजाबाजार, ढ़कवा के करीब जौनपुर) के दुर्गवंशी राजा की कन्या तलाश कुवर के साथ हुआ। वहां राजकुमाँरियों को भी राजकुमारों की तरह शस्त्र शिक्षा दी जाती थी। इसी नाते रानी बचपन से ही युद्ध कला में प्रवीण थीं। वह आजादी की लड़ाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। परिणाम स्वरुप अन्हें अपनी उपाधि व राज्य से हाथ धोना पड़ा था। यह राज्य बस्ती की रानी को मिला था। जगतकुवरि की निःसन्तान मृत्यु हुई थी। इसी प्रकार इस राज की वरिष्ठ शाखा भी अवसान को प्राप्त हुई थी। सूर्यवंशी अमोढ़ा में अभी भी अपनी सम्पत्ति बनाये रखे हैं। अनका बहुत वड़ी सम्पत्तियां जीतीपुर मे है ,जो सदा फूल फल रहे हैं। अमोढ़ा राज के खंडहर आज भी अपनी जगह खड़े हैं और रानी अमोढ़ा की बलिदानी गाथा का बयान करते हैं।

[21/11, 06:54] Akhilesh Bahadur Pal: अमोढ़ा रियासत एक जमाने में राजपूतों की काफी संपन्न रियासत हुआ करती थी। अमिताभ बच्चन के पिता जानेमाने लेखक स्व.हरिवंशराय बच्चन का बचपन भी अमोढ़ा राज की छांव में ही बीता। उनके पिता अमोढ़ा राजा के कर्मचारी थे। क्या भूलू क्या याद करू में हरिबंश राय बच्चन ने अपने बचपन के अमोढा को याद भी किया है। लेकिन यह उल्लेखनीय तथ्य है कि १८५७ के महान संग्राम में बस्ती जिले में केवल नगर तथा अमोढ़ा के राजाओं ने ही अंग्रेजों के खिलाफ अपना सर्वस्व बलिदान दिया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रंगपाल नाम से विख्यात महाकवि रंग नारायण पाल जूदेश वीरेश पाल

  रंगपाल नाम से विख्यात महाकवि रंग नारायण पाल जूदेश वीरेश पाल का जन्म सन्तकबीर नगर (उत्तर प्रदेश) के नगर पंचायत हरिहरपुर में फागुन कृष्ण १० संवत १९२१ विक्रमी को हुआ था। उनके पिता का नाम विश्वेश्वर वत्स पाल तथा माता का नाम श्रीमती सुशीला देवी था। उनके पिता जी राजा mahuli राज्य के वंशज थे। वे एक समृद्धशाली तालुक्केदार थे। उनके पिता जी साहित्यिक वातावरण में पले थे तथा विदुषी माँ के सानिध्य का उन पर पूरा प्रभाव पड़ा था। उनकी माँ संस्कृत व हिन्दी की उत्कृष्ट कवयित्री थीं। उनकी मृत्यु ६२ वर्ष की अवस्था में भाद्रपद कृष्ण १३ संवत १९९३ विक्रमी में हुई थी। माताजी से साहित्य का अटूट लगाव का पूरा प्रभाव रंगपाल पर पड़ा, जिसका परिणाम था कि स्कूली शिक्षा से एकदम दूर रहने वाले रंगपाल में संगीत की गहरी समझ थी। वे ‘बस्ती जनपद के छन्दकारों का सहित्यिक योगदान’ के भाग १ में शोधकर्ता डा. मुनिलाल उपाध्याय ‘सरस’ ने पृ. ५९ से ९० तक ३२ पृष्ठों में उनके विषय में विस्तृत वर्णन प्रस्तुत किया है। रंगपाल जी को उन्होंने द्वितीय चरण के प्रथम कवि के रुप में चयनित किया है। वे एक आश्रयदाता, वर्चस्वी संगीतकार तथा महान क...

Katyuri Raza zalim singh

 Zalim Singh was born in 1723 in the village of Amorha, which is now located in Basti district, Uttar Pradesh. He belonged to the Suryavanshi Rajput clan, which is one of the most powerful Rajput clans in India. Zalim Singh's father, Raja Chhatra Singh, was the ruler of Amorha. Zalim Singh received a military education from a young age. He was a skilled horseman and swordsman. He also excelled in archery and shooting. Zalim Singh quickly rose through the ranks of the Amorha army. He became a general at a young age. The founder of the Amorha Suryavansh state in Basti was Raja Chhatra Singh. He was the father of Raja Zalim Singh, who was one of the most powerful Rajput rulers in Indian history. Chhatra Singh was born in 1685 in the village of Amorha, which is now located in Basti district, Uttar Pradesh. He belonged to the Suryavanshi Rajput clan, which is one of the most powerful Rajput clans in India. Chhatra Singh's father, Raja Uday Pratap Singh, was the ruler of Amorha. Chha...

कठायत और कठैत

  ये काशी नरेश जयचंद  के वंशज चौहान वंशीय थे इन्हें वहां से किसी कारणवश देश निकाला हो गया ये कुछ अनुयाइयों सहित कटेहर जिला रामपुर में आ गये  अपना आधिपत्य  बनाया परन्तु इनकी कोई  राजधानी आदि नहीं थी ये बिजनौर मुरादाबाद  से आगे तक व बरेली पीलीभीत  तक अपने दल बल से उगाही करते थे जिससे खिलजी बहुत  परेशान रहता था ये ज्यादा दबाव  पड़ने पर कोटा भाबर की ओर भाग जाते थे बाद में तैमूर  लंग के समय भी ऐसा ही करते रहते थे इनके यहां ही राजा ब्रह्मदेव  की शादी हुई  क्योंकि माल भाबर में राज करने व लोगों को सादने में इनकी बहुत  मदद  मिलती थी और इन्हें छुपने का स्थान भी । इन्हीं का भाई भीका कठैत राजा ब्रह्मदेव का मंत्री या सेनापति था जिसको हाट गांव से ऊपर की ओर टेड़ा गांव से ऊपर तड़कताल तक की सामंती थी  आज भी वहां कठैत या कठायत लोग रहते हैं कथूरिया शासकों के वंशजों का एक हिस्सा आज भी जिला शाहजहाँपुर में रहता है। गोला रायपुर रियासत जो पूरे एसपीएन क्षेत्र की सबसे बड़ी रियासत थी, उस पर राव हरि सिंह का शासन था जो कठेरिया राजपूत भी थे। ...